चाईबासा/ Jayant Pramanik आगामी 20 सितंबर को रांची में आयोजित होने वाले कर्मचारी संकल्प महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए सोनुआ प्रखंड के सभी शिक्षकों से शिक्षक संघ के अध्यक्ष जयकिशन प्रधान ने अपील की है. यह महासम्मेलन जिला स्कूल मैदान, रांची में आयोजित होगा.

जयकिशन प्रधान ने कहा कि हक और अधिकार की इस लड़ाई में अंतिम सांस तक संघर्ष जारी रहेगा. सरकार से अपनी मांगों को लोकतांत्रिक और चरणबद्ध तरीके से रखा जाएगा. उन्होंने सोनुआ प्रखंड के शिक्षकों से सैकड़ों की संख्या में इस महासम्मेलन में भाग लेकर अपनी एकजुटता दिखाने की अपील की. उन्होंने कहा कि एकता ही अधिकारों की लड़ाई को मजबूत बनाएगी.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
