चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ रेलवे स्टेशन पर आदिवासी कुड़मी समाज का रेल टेका आंदोलन शनिवार को छह घंटे बाद समाप्त हो गया. सुबह ग्यारह बजे से शाम पांच बजे तक हजारों की संख्या में आंदोलनकारी रेलवे ट्रैक पर बैठकर रेल परिचालन बाधित किए रहे. इस दौरान हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह ठप रहा.

केंद्रीय कमिटी के निर्देश के बाद आंदोलनकारियों ने पोड़ाहाट चक्रधरपुर की एसडीओ को मांगपत्र सौंपा और शाम पांच बजे तक रेलवे ट्रैक खाली कर दिया. इसके बाद रेलखंड पर रेल परिचालन बहाल कर दिया गया. आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा और पुलिस एवं प्रशासन की ओर से भी शांति बनाए रखने की अपील की गई.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
