चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ थाना क्षेत्र के देवांबीर गांव के टेपासाई टोला में 24 अक्टूबर को सिमोन तिर्की नामक व्यक्ति की पीट- पीटकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने इस हत्याकांड में तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

गिरफ्तार आरोपितों में देवांबीर टोला टेपासाई निवासी सोमबारी बाहन्दा, उड़ीसा के सुंदरगढ़ जिले के बोन्डराय थाना क्षेत्र अंतर्गत हाथीबारी निवासी मालती सामड, तथा टोकलो थानाक्षेत्र के सरजोमहातु निवासी सुनिता करमा उर्फ डोन्गोल बाहन्दा शामिल हैं.
घटना के बाद सोनुआ थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू की और साक्ष्यों के आधार पर इन तीनों महिलाओं की संलिप्तता पाई. इसके बाद सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
इस मामले में पुलिस ने सोनुआ थाना कांड संख्या 41/25 दिनांक 25.10.2025 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 103(1)/3(5) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की है. मामले की आगे की जांच जारी है.

