चाईबासा/ Jayant Pramanik जिले के सोनुआ चांदनी चौक स्थित मस्जिद के पास एनएच 320डी किनारे खंभे में लगे बिजली केबल में शनिवार सुबह अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. देखते ही देखते आग भयानक रूप ले ली और कई घरों में सप्लाई हुई बिजली तारों में भी फैल गई. आग की लपटों के साथ जलते हुए केबल के टुकड़े सड़क पर गिरने लगे जिससे वाहन चालकों और पैदल यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर जाम की स्थिति बन गई.

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को सूचना दी और तुरंत बिजली सप्लाई बंद की गई. सप्लाई कटने के बाद आग पर काबू पाया जा सका. समय पर बिजली नहीं काटी जाती तो आसपास स्थित कच्चे मकानों और एनएच 320डी पर गुजरने वाले वाहनों में आग लग सकती थी.
बताया गया कि पिछले सप्ताह सोनुआ टाउन फीडर क्षेत्र में पुराने तार बदलकर नए केबल लगाए गए थे. केबल बदलने के कुछ दिनों बाद ही आग लग जाना बिजली विभाग की कार्यशैली और घटिया सामग्री को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है. स्थानीय लोग विभाग पर आरोप लगा रहे हैं कि निम्नस्तरीय केबल लगाए जाने के कारण भविष्य में कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है.
देखें video

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
