चाईबासा: Jayant Pramanik जिले के सोनुआ में रविवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक हुई. बैठक में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधानसभा के विधायक टाइगर जयराम महतो के चाईबासा आगमन को लेकर विशेष चर्चा की गई. बैठक की अध्यक्षता सोनुआ प्रखण्ड अध्यक्ष सर्वजीत महतो द्वारा की गई.

विज्ञापन
बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय अध्यक्ष टाईगर जयराम महतो के स्वागत, सम्मान, पार्टी विस्तार संबंधित विषयों पर चर्चा की गई.पश्चिम सिंहभूम जिला अध्यक्ष करन महतो ने कहा कि जिले में सभी प्रखंडों में बैठक कर जिला कमिटी को सूचित करने का निर्देश दिया गया है. मौके पर जिला अध्यक्ष करन महतो, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा अजय महतो, प्रखण्ड अध्यक्ष सर्वजीत महतो, संगठन अध्यक्ष संदीप महतो, संगठन सचिव नितेश महतो एवं अन्य समर्थक मौजूद थे.

विज्ञापन
