चाईबासा/Jayant Pramanik मौत हो गई. मृतक गांव के उप मुखिया गोला सुरीन का पुत्र था। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है.

मिली जानकारी के अनुसार, मासूम राम अपने पिता के साथ खेत गया था. पिता खेत में नाली निर्माण के काम में व्यस्त थे, इसी दौरान बच्चा खेलते-खेलते तालाब की ओर चला गया. कुछ देर बाद परिजनों को उसकी खोजबीन के दौरान तालाब किनारे बच्चे की चप्पल मिली, जिसके बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई.
ग्रामीणों की मदद से बच्चे को तुरंत तालाब से बाहर निकाला गया और आनन-फानन में सोनुआ अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर सोनुआ थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडल अस्पताल भेज दिया.
इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है. परिजन और ग्रामीण इस घटना को लेकर गहरे सदमे में हैं.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
