चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के एनएच 320डी पर सोनुआ थाना क्षेत्र के गोलमुंडा पुलिया के पास बुधवार शाम एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेतों में पलट गई. कार में एक बच्चा और महिला समेत कुल पांच लोग सवार थे. गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई.

विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी सोनुआ पुलिस को दी. सूचना मिलते ही सोनुआ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया. पुलिस ने कार को उठाकर सड़क किनारे सुरक्षित कराया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार चक्रधरपुर की ओर जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ. हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा- तफरी का माहौल बन गया, लेकिन सभी सवार सुरक्षित होने से लोगों ने राहत की सांस ली.

विज्ञापन
