सोनुआ/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ- चक्रधरपुर मुख्य सड़क पर शनिवार शाम बाजार के समीप एक बाइक सवार ने पारा शिक्षिका को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार जनुम सिंह बानरा और रूपापोस निवासी पारा शिक्षिका मीना बोदरा गंभीर रूप से घायल हो गए.

विज्ञापन
घटना के बाद पीएलवी श्रीकांत प्रधान और अरूप प्रधान ने घायलों को तत्काल सोनुआ अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद शिक्षिका मीना बोदरा को सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक चक्रधरपुर के पदमपुर से सोनुआ की ओर आ रहा था. इस दौरान सड़क पार कर रही पारा शिक्षिका को बाइक ने अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी. घटना से आसपास के इलाके में अफरा- तफरी का माहौल बन गया.

विज्ञापन
