चाईबासा/ Jayant Pramanik जिले के सोनुआ थाना अंतर्गत सोनुआ- चक्रधरपुर मुख्य सड़क पर बाजार के समीप शनिवार की रात लगभग 8 बजे बाइक और सवारी वाहन के बीच हुए टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में नारंगसाईं निवासी 30 वर्षीय विनय गोप, एवं मनोहरपुर गोपीपुर निवासी 28 वर्षीय निरंजन महतो शामिल है.

विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार दो युवक सोनुआ हाई स्कूल की ओर से बाजार की ओर आ रहे थे, इसी दौरान बाजार की ओर से सवारी वाहन जा आ रहा था. इस बीच दोनों की टक्कर हो गई. आनन- फानन में ग्रामीणों की मदद से घायलों को सोनुआ अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. इस हादसे में विनय गोप के सिर पर गंभीर चोट एवं निरंजन महतो के दाएं पैर में चोट लगी है.

विज्ञापन
