चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ प्रखंड स्थित दीन दयाल शिशु विद्या मंदिर निश्चिंतपुर में रविवार रात चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोर खपरैल छप्पर के रास्ते विद्यालय कार्यालय में घुसे और आलमारी तोड़कर 55 हजार 890 रुपये नकद चुरा ले गए.

विज्ञापन
सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे जब विद्यालय के आदेशपाल ने दरवाजा खोला तो देखा कि छप्पर और आलमारी टूटी हुई थी. तत्काल इसकी सूचना विद्यालय के शिक्षकों को दी गई. इसके बाद विद्यालय प्रबंधन द्वारा सोनुआ थाना को मामले की जानकारी दी गई और लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है. पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है.

विज्ञापन
