चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के जराईकेला थाना क्षेत्र स्थित सारंडा जंगल में शुक्रवार तड़के सीआरपीएफ कोबरा 209 बटालियन और जिला पुलिस के बीच नक्सलियों के साथ जोरदार मुठभेड़ हुई. यह मुठभेड़ करीब एक घंटे तक चली. इसमें एक नक्सली मारा गया जबकि कई के घायल होने की सूचना है.

विज्ञापन
सुरक्षाबलों ने मौके से एक एसएलआर सहित तीन हथियार और कई गोलियां बरामद की हैं. फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है.
चाईबासा एसपी अमित रेणु ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि सुरक्षाबल पूरे क्षेत्र को घेरकर तलाशी अभियान चला रहे हैं ताकि घायल या छिपे नक्सलियों को पकड़ा जा सके.
सूत्रों के अनुसार, नक्सलियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था. उसी दौरान यह मुठभेड़ हुई.

विज्ञापन
