चाईबासा/ Jayant Pramanik सोनुआ- कुईडा मुख्य सड़क से रेंगालबेड़ा तक 3 करोड़ 83 लाख रुपए की लागत से 2.55 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य जारी है. इस परियोजना में कई स्थानों पर पुलिया भी बन रही है, लेकिन निर्माण गुणवत्ता को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने गंभीर आपत्ति जताई है.

ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण की पहली परत में मुरूम के बजाय मिट्टी बिछाई जा रही है, जिससे सड़क की मजबूती प्रभावित होगी. साथ ही, पुलिया निर्माण में भी निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है.
गुरुवार को ग्रामीणों ने निर्माण स्थल पर मौजूद संवेदक के मुंशी से इसकी शिकायत की. ग्रामीणों का कहना है कि कई दशक बाद उनके गांव तक पक्की सड़क बन रही है, ऐसे में करोड़ों की लागत से चल रहे इस निर्माण कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने विभाग के अभियंता को मौके पर बुलाने की मांग भी की है.
मौके पर ग्रामीण मुंडा कृपा सिंधु पूर्ती, राहुल पूर्ती सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि जब तक निर्माण कार्य गुणवत्ता के मानकों के अनुरूप नहीं किया जाएगा, विरोध जारी रहेगा.

.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
