चाईबासा/ Jayant Pramanik जिले के सोनुआ प्रखंड के पोड़ाहाट पंचायत के बाईसाई और भालूमारा गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को श्रमदान कर 1 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया.

ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क की मांग को लेकर उन्होंने कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आवेदन दिया था, लेकिन कोई पहल नहीं हुई. इसके बाद उन्होंने स्वयं श्रमदान कर सड़क बनाना तय किया.
ग्रामीणों ने बताया कि गांव तक दोपहिया वाहन भी मुश्किल से पहुंच पाते थे. चारपहिया वाहन और एम्बुलेंस तो पहुंच ही नहीं पाते थे. इस वजह से प्रसव पीड़ा के समय गर्भवती महिलाओं को खटिया पर रखकर मुख्य सड़क तक लाना पड़ता था.
इस श्रमदान में सालूका सुरीन, पौलुस सामड, सुनीक सुंडी, पंजाबी मेलगांडी, तूराम, चमरा सुंडी, भाग्य सुरीन, सोमा सोय, बसंती सामड, किना मेलगांडी, सोमवारी हेंब्रम सहित कई ग्रामीण महिला और पुरुष शामिल हुए और सड़क को चलने योग्य बनाया.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
