चाईबासा: Jayant Pramanik सोनुआ – गुदड़ी मुख्य मार्ग के सारंडियापोस गांव के समीप मंगलवार को दो बाइक आमने सामने भिड़ने से तीन युवक और तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. इस सड़क हादसे में सारंडियापोस निवासी 25 वर्षीय युवक जितेन महतो, और दो स्कूली बच्चे 10 वर्षीय जयश्री महतो, 7 वर्षीय रूपेश महतो एवं जाटीसेरेंग निवासी 30 वर्षीय दुर्गा मुंडा, 32 वर्षीय संजय मुंडा 10 वर्षीय गुरुवा मुंडा, गंभीर रूप से घायल हो गए.

मिली जानकारी के मुताबिक सारंडियापोस गांव से युवक जितेन महतो ने अपने भतीजी जयश्री महतो और भतीजे रूपेश महतो को अर्जुनपुर स्कूल छोड़ने जा रहा था. इस दौरान विपरित दिशा से जाटीसेरेंग से सोनुआ की ओर आ रहे बाइक सवार दुर्गा मुंडा, संजय मुंडा, और 10 वर्षीय गुरुवा मुंडा ने स्कूल जा रहे बाइक सवार को असंतुष्ट होने से ठोकर मार दिया. जिससे सभी घायल हो गए.
स्थानीय ग्रामीणों ने मदद से सभी घायलों को सोनुआ अस्पताल लाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जितेन महतो पैर टूट गया, जयश्री महतो सिर पर गंभीर चोट, जाटीसेरेंग के दुर्गा मुंडा के सिर पर गंभीर चोट, और संजय मुंडा का सिर पर गंभीर चोट लगने से सदर अस्पताल रेफर कर दिया. रूपेश महतो और गुरुवा मुंडा का जख्म काम होने से सोनुआ अस्पताल में इलाज चल रहा है. सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलने पर सोनुआ पुलिस अस्पताल पहुंचा और घटना के बारे में जानकारी ली.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
