चाईबासा/ Jayant Pramanik सोनुआ- चक्रधरपुर मुख्य सड़क के निश्चितपुर मैदान के पास एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे में मनोहरपुर निवासी कृष्णा अंगरिया (40 वर्ष), आलमनी अंगरिया (28 वर्ष) और यम अंगरिया (5 वर्ष) शामिल हैं.

मिली जानकारी के अनुसार, यह परिवार चक्रधरपुर से सोनुआ की ओर बाइक से आ रहा था. तभी मैदान में खेल रहे बच्चों का फुटबॉल सड़क पर चला आया. बाइक फुटबॉल में फंसने से संतुलन खोकर गिर गई, और तीनों लोग सड़क पर गिर गए.
मौके पर सोनुआ से जा रहे पीएलवी श्रीकांत प्रधान और स्वयंसेवक देवानंद प्रधान ने तुरंत सभी घायलों को सोनुआ अस्पताल पहुँचाया. प्राथमिक उपचार के बाद, सभी घायलों की स्थिति स्थिर होने पर उन्हें घर भेज दिया गया.
स्थानीय लोग बताते हैं कि मैदान में बच्चों का खेल अक्सर सड़क तक फैल जाता है, जिससे कई बार ऐसे हादसे होते रहे हैं. उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि खेल के लिए सुरक्षित स्थान सुनिश्चित किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके.

