चाईबासा/ Jayant Pramanik सोनुआ थाना अंतर्गत एनएच 320डी के सोनुवा- चक्रधरपुर मुख्य सड़क के आसनतालिया स्कूल के पास बुधवार शाम को एक अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार मामा और भगिने की मौत हो गई. भगिने की मौत घटना स्थल पर हो गई, जबकि मामा इलाज के दौरान सोनुआ सीएचसी अस्पताल में दम तोड़ दिया. डॉक्टर डी पी हंसदा ने इसकी पुष्टि की.

विज्ञापन
मृतकों की पहचान गजपुर गांव के पद्मलोचन महतो (65) और सरायकेला- खरसावां जिले के केंदुवा समीप हाथिया गांव के सुभाष चंद्र महतो (28) के रूप में हुई है. दोनों इलाज कराने के लिए चक्रधरपुर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को धक्का दिया और चालक वाहन फरार हो गया. पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
