चाईबासा/ Jayant Pramanik पिल्लई हाल में दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से दशहरा के अवसर पर भव्य रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और पूर्व सांसद गीता कोड़ा मौजूद रहे.

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने रावण दहन कर उपस्थित जनता को विजयदशमी की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि दशहरा यह संदेश देता है कि अंततः बुराई पर सच्चाई और असत्य पर सत्य की ही विजय होती है.

पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि विजयदशमी का यह पर्व समाज में प्रेम, सद्भाव और एकजुटता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है. इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने दुर्गा पूजा कमेटी के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लगातार इतने भव्य आयोजन समिति के सेवा संकल्प का परिणाम है.

