चाईबासा/ Jayant Pramanik चक्रधरपुर रेल मंडल के सोनुआ और लोटापहाड़ स्टेशन के बीच अप लाइन रेलवे ट्रैक मरम्मत कार्य के कारण मंगलवार शाम को गोलमुंडा रेल फाटक करीब दो घंटे तक बंद रहा. मरम्मत कार्य के तहत मशीन से रेलवे पटरी पर लगे सीमेंट के स्लैब बदले गए.

विज्ञापन
सोनुआ- चक्रधरपुर मुख्य सड़क पर स्थित गोलमुंडा रेल फाटक मंगलवार शाम लगभग 3.50 बजे से 6 बजे तक बंद रहा. हालांकि, रेलवे द्वारा पहले ही रेल फाटक पर बैनर लगाकर दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक फाटक बंद रहने की सूचना दी गई थी, लेकिन कार्य समय से अधिक देर तक चला. इस दौरान सड़क पर गुजरने वाले वाहन चालकों और बस यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. कई वाहन चालक देरी और असुविधा को लेकर रेलवे के प्रति नाराज दिखे.

विज्ञापन
