चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में बीती रात हुए युवक की चाकू मारकर हत्या मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है. मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया था. पूछताछ के दौरान आरोपी गुड्डु उर्फ राहुल जायसवाल ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. जिसे पूछताछ के बाद गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आरोपी ने बताया कि घटना से एक दिन पूर्व मृतक और उसके साथियों ने उसकी मोटरसाइकिल और मोबाइल छीन लिया था तथा मारपीट कर उसे अपमानित किया था. इसी अपमान और प्रतिशोध की भावना में उसने हत्या की घटना को अंजाम दिया. मामले का खुलासा चक्रधरपुर के प्रभारी एसडीपीओ बहामन टूटी ने किया. पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.

विज्ञापन
