चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ में मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान में प्रखण्ड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित किया गया. मुख्य अतिथि स्वयं सेवक दामु बोदरा ने विजेताओं और उपविजेताओं को ट्रॉफी और जर्सी देकर सम्मानित किया.

दामु बोदरा ने कहा कि खेलकूद स्वस्थ और समृद्ध राष्ट्र के लिए उतना ही आवश्यक है जितना जीवन के लिए भोजन. उन्होंने बताया कि आज खेल केवल मनोरंजन नहीं बल्कि फिटनेस, प्रसिद्धि और करियर के अवसर भी प्रदान करता है. उन्होंने बताया कि भारत में पिछले वर्षों में खेल को लेकर सकारात्मक बदलाव हुए हैं, जिसमें गांवों में खेल मैदान बनाए जा रहे हैं और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है.
फुटबॉल प्रतियोगिता में टॉस के बाद भालूरूंगी पंचायत की टीम ने टेपासाई टीम को हराकर विजेता का खिताब जीता. एथलेटिक्स में बालिकाओं की 100 मीटर रेस में प्रथम स्थान दीपिका महतो, दूसरा स्थान रितिका मुखी और तीसरा स्थान अंजली कुमारी ने प्राप्त किया. बालकों की 400 मीटर रेस में पहला स्थान पुरुषोत्तम बोदरा, दूसरा स्थान सुखराम मुंडा और तीसरा स्थान केवल मुंडा को मिला. सभी विजेताओं और उपविजेताओं को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया.

समारोह में नेहरू युवा केंद्र संगठन के सदस्य जयंत, अविनाश, संजय, पांडेराम, सरोज, पंकज सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
