चाईबासा/ Jayant Pramanik जिले के सोनुआ प्रखंड स्थित बोईकेड़ा पंचायत में एस्पायर संस्था द्वारा ग्राम पंचायत कम्युनिटी मोबिलाइजर पद को लेकर गांव-गांव जाकर प्रचार-प्रसार किया गया. इस दौरान ग्रामीणों को गुरुकुल संस्था से मिलने वाले लाभों की भी जानकारी दी गई.

मौके पर एस्पायर संस्था और गुरुकुल संस्था के सदस्यों ने ग्रामीणों के साथ एक बैठक की, जिसमें दोनों संस्थाओं की योजनाओं, उद्देश्यों और लाभों पर विस्तार से चर्चा की गई. ग्रामीणों को बताया गया कि इन संस्थाओं के माध्यम से शिक्षा, प्रशिक्षण और सामाजिक विकास से जुड़े कई अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे.
बैठक में एस्पायर संस्था के प्रखंड समन्वयक कलेश्वर सिंह, गुरुकुल संस्था के प्रतिनिधि दिलीप कुमार, जगन्नाथ सोरेन, घनश्याम पूर्ति, दीवार पूर्ति, जगन्नाथ माझी, विकास माझी, अभिषेक कुमार पान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
