चाईबासा/ Jayant Pramanik जिले के सोनुआ प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे सोनुआ और गुदड़ी प्रखंड के जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदारों के बीच 4जी ई-पोस मशीन का वितरण किया गया. इस कार्यक्रम में बीडीओ सोमनाथ उरांव और बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार प्रधान की उपस्थिति में कुल 96 पीडीएस दुकानदारों को 4जी ई-पोस मशीन सौंपी गई.

मौके पर बीडीओ सोमनाथ उरांव ने कहा कि अब नए 4जी ई-पोस मशीन से नेटवर्क की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी और राशन वितरण की प्रक्रिया भी अधिक सुचारु और पारदर्शी होगी. उन्होंने दुकानदारों से मशीन के सही उपयोग और रखरखाव पर भी विशेष ध्यान देने की अपील की.
इस अवसर पर एजीएम विजय विश्वकर्मा, दुनु लोमगा, आईलिना बरजो सहित कई पीडीएस दुकानदार मौजूद रहे. सभी दुकानदारों ने नई मशीन मिलने पर खुशी जाहिर की और इसे व्यवस्था में एक अहम सुधार बताया.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
