चाईबासा/ Jayant Pramanik शहर में बीती रात चोरों ने अंग्रेजी शराब की एक दुकान में सेंधमारी कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोर दुकान के पीछे लगे वेंटिलेटर को तोड़कर अंदर घुसे और करीब 15 हजार रुपए मूल्य की शराब सहित लगभग 40 हजार रुपए नकद चुरा ले गए.

घटना की जानकारी मिलते ही शुक्रवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान के अंदर व आसपास के क्षेत्र की बारीकी से जांच शुरू की. दुकान संचालक गोविंद कुमार ने बताया कि वह हर दिन की तरह सुबह दुकान पहुंचे तो देखा कि पीछे का वेंटिलेटर टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था. इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी.
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. घटना के बाद इलाके के दुकानदारों और व्यवसायियों में भी दहशत का माहौल है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
