चाईबासा Jayant Pramanik जिले के सोनुआ प्रखंड के सोनापोस पंचायत भवन में गुरुवार को सोनापोस पंचायत के विभिन्न गांवों के मनरेगा मजदूरों का जॉब कार्ड का ईकेवाईसी का आयोजन किया गया. ईकेवाईसी के लिए जॉब कार्ड और आधार कार्ड नंबर से किया जा रहा है. मौके पर पंचायत सचिव अंगद प्रधान, पंचायत सहायक देवानंद प्रधान, रोजगार सेवक प्रशांत कुमार रजक, समेत क्षेत्र के ग्रामीण महिला – पुरुष उपस्थित थे.

इस शिविर में पीएलवी श्रीकांत प्रधान, अरूप कुमार प्रधान, द्वारा मनरेगा मजदूरों को DLSA से मिलने वाली निशुल्क विधिक सेवाओं विषय में जानकारी दिया गया. जिसमें डायन प्रथा, बाल विवाह, बाल श्रम, घरेलू हिंसा, स्पॉन्सरशिप योजना, बारे में जानकारी दी. इसके साथ ही हैंड विल का वितरण किया.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
