चाईबासा/Jayant Pramanik नेशनल हेल्थ मिशन और जेसीईआरटी के निर्देश पर पश्चिमी सिंहभूम जिला के कस्तूरबा और अन्य चयनित स्कूलों में 14 से 20 नवम्बर तक बाल सुरक्षा सप्ताह आयोजित हो रहा है. इसके अंतर्गत विभिन्न जागरूकता और संवेदनशीलता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.

इस सप्ताह का उद्देश्य बच्चों में सुरक्षा, समान अधिकार, लैंगिक संवेदनशीलता और स्वस्थ व्यवहार के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. इसी क्रम में विद्यालयों में विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा, लैंगिक समानता, हिंसा की रोकथाम, किशोर स्वास्थ्य, जीवन कौशल आदि विषयों पर जानकारी प्रदान की जा रही है.इसके साथ ही स्कूली बच्चों को इंटरनेट और सोशल मीडिया के सुरक्षित और सकारात्मक उपयोग के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है. इन गतिविधियों के सफल क्रियान्वयन में तकनीकी सहयोगी संस्था सेंटर फॉर कैटलाइजिंग चेंज महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है.
संस्था द्वारा विगत कई वर्षों से जिले में विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम में तकनीकी सहयोग प्रदान किया जा रहा है. जिले के सभी विद्यालयों में कक्षा 6 से 12 तक चयनित आरोग्य दूत शिक्षक जिन्हें पाँच दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया है, जो अपने-अपने विद्यालयों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.साथ ही इस कार्यक्रम के तहत जिले से चयनित जिला रिसोर्स ग्रुप के माध्यम से कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी और सुव्यवस्थित स्वरूप प्रदान किया जा रहा है, जिसमें सी3 संस्था का सतत सहयोग प्राप्त हो रहा है.
Video

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
