चाईबासा: Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ प्रखंड के पोड़ाहाट पंचायत भवन परिसर में झारखंड राज्य गौरवपूर्ण 25 वाँ स्थापना दिवस के अवसर पर पोड़ाहाट आजीविका महिला संकुल संगठन की और जेएसएलपीएस द्वारा आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मनोहरपुर विधानसभा के विधायक जगत माझी शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित करके शुभारंभ किया, साथ ही भगवान बिरसा मुंडा के चित्र में माल्यार्पण किया गया.

प्रखंड के बीपीएम द्वारा मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. जेएसएलपीएस में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन पंचायत के महिला समूह संगठन को सोनापोस, बोईकोड़ा और पोड़ाहाट की दीदियों को मुख्य अतिथि के हाथों प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में जेएसएलपीएस दीदियों द्वारा नारी शक्ति के प्रति सभी को शपथ दिलाया गया.
विधायक जगत माझी ने अपने संबोधन में कहा कि जेएसएलपीएस जो ग्रामीण विकास विभाग एक अंग है, जो महिलाओं को एक सशक्तिकरण और रोजगार से जुड़ेने का कार्य किया है, जेएसएलपीएस काफी कम समय में महिलाओं से मिलकर एक जुट करने का काम किया और सभी साखी मंडल दीदियों को सरकार के विभिन्न योजनों, मनरेगा, बिरसा हरित योजना, फूलों जानो आशीर्वाद योजना, दीदी वाड़ी योजना, लाखपति दीदी योजना जैसे से जुड़ने का कार्य किया उसके लिए जेएसएलपीएस कर्मी के प्रति विधायक ने आभार प्रकट जताया.
सखी मंडल के दीदियों को बताया कि शिक्षा के प्रति सरकार बहुत ज्यादा जागरूक है. विधायक ने ग्रामीण महिलाओ को कहा कि आगामी 18 नवंबर से प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम भी आयोजित होगा, सभी वहां पहुंच के योजनों का लाभ लेने के लिए अपील की.
मौके पर पंचायत के मुखिया जोसेफ मुर्मू, पंचायत सचिव मनजीत कच्छप, सोनुआ प्रखंड बीपीएम गोल्डन शशि श्यामधन महतो, चक्रधारी साहू, समिता समांड, रेखा देवी, सुनीता टोपनो, राजेश कुजूर, सुखदेव बायपाई, अमरजीत महतो, बसंती कोड़ाह, मंजूलता महतो समेत अन्य जेएसएलपीएस सदस्यएवं विभिन्न गांव के साखी मंडल दीदियों उपस्थित थे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
