चाईबासा/ Jayant Pramanik पोड़ाहाट अनुमंडल चक्रधरपुर की एसडीओ श्रुति राजलक्ष्मी ने गुरुवार को सोनुआ प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में रखी महत्वपूर्ण संचिकाओं, उपस्थिति पंजी, कर्मचारियों की सेवा पुस्तिकाओं सहित विभिन्न अभिलेखों की विस्तार से जांच की.

जांच के क्रम में एसडीओ ने पाया कि कई संचिकाओं में आवश्यक अभिलेख अधूरे हैं तथा कुछ स्थानों पर अद्यतन प्रविष्टियां नहीं की गई हैं. उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल त्रुटियों के निराकरण का निर्देश दिया.
एसडीओ ने स्पष्ट कहा कि सरकारी कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली को और सुचारु एवं पारदर्शी बनाने पर जोर दिया. निरीक्षण के दौरान प्रखंड व अंचल कार्यालय के कई कर्मचारी मौजूद थे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
