चाईबासा: झारखंड स्थापना दिवस सप्ताह के अंतर्गत मंगलवार को “Run For Jharkhand – हमारी एकता की दौड़” कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह दौड़ जिला समाहरणालय परिसर से बिरसा मुंडा इंडोर स्टेडियम तक आयोजित की गई, जिसमें सैकड़ों युवक- युवतियों ने हिस्सा लिया. जिला उपायुक्त, उप विकास आयुक्त और अन्य पदाधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की.

मौके पर उपायुक्त ने कहा कि झारखंड राज्य के 25 वर्ष पूरे होने पर यह दौड़ हमारी एकता और विकास की प्रतीक है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य विकास के नए आयाम गढ़ रहा है और प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे.
कार्यक्रम में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. पुरुष वर्ग में सन्नी ईचागुटू प्रथम, लालु कालुन्डिया द्वितीय, गणेश कालुन्डिया तृतीय, चिरंजीत पुरर्ती चतुर्थ और नारायण विरूवा पंचम स्थान पर रहे. वहीं महिला वर्ग में बमाई तिरिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सलीमा विरूली द्वितीय, दिग्गी पाड़ेया तृतीय, सुनिता तिरिया चतुर्थ और सबित्री गुईया पंचम स्थान पर रहीं.
विजेताओं को क्रमशः ₹3500, ₹2500, ₹1000 और ₹500 की नगद राशि के साथ मेमेंटो देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में अपर उपायुक्त, सिविल सर्जन, उप निर्वाचन पदाधिकारी, नजारत उपसमाहर्ता, जिला शिक्षा अधीक्षक, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और जिला खेल पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
