चाईबासा Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ प्रखंड के बनुआ गांव में सोमवार को कृषि पशुपालन और सहकारिता विभाग के और से सॉइल हेल्थ एवं फर्टिलिटी स्कीम के तहत ग्रामीणों को मृदा उठाव एवं उसकी स्वच्छता के बारे में विशेष प्रशिक्षण दिया गया. कृषि पदाधिकारी अर्थों भजन प्रधान ने किसानों को सॉइल हेल्थ के बारे में जानकारी दिया.

इसके साथ ही रवि फसल अनिवार्य रूप से सभी खेतों में लगाते हुए इनकॉम को दोगुना करने की विषय पर भी चर्चा की गई. गांव के किसानों के बीच में सॉइल हेल्थ कार्ड वितरण किया गया. मौके पर बसंत प्रधान, दीप कुमार प्रधान, किसान मित्र अन्य किसान उपस्थित थे.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
