चाईबासा/ Jayant Pramanik सदर प्रखंड के पांडावीर पंचायत स्थित ग्राम छोटा बकाऊ में बुधवार को ग्राम सभा की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण मुंडा बुढ़ाय सिंह सवैया और मुण्डा जितरा सवैया ने की, जबकि पंचायत की मुखिया मोटाए बोयपाई विशेष रूप से उपस्थित रहीं. ग्राम सभा में ग्रामीणों ने अपने गांव की कई गंभीर समस्याओं को उठाया.

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पहुंचने वाली सड़क अत्यंत जर्जर है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी कठिनाई होती है. छोटा बकाऊ के पहाड़ी नल पर पुल निर्माण का कार्य वर्षों से अधर में लटका हुआ है. टावर होने के बावजूद नेटवर्क की समस्या बनी हुई है, जिससे आपात स्थिति में किसी को सूचना देना मुश्किल हो जाता है.
साथ ही ग्रामीणों ने यह भी बताया कि बीते दो महीनों से गांव में सहिया का चयन नहीं हुआ है, जिसके कारण गर्भवती महिलाओं को किसी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पा रही है. पंचायत के पेटा पीटी गांव में स्वास्थ्य उपकेंद्र का भवन बन चुका है, परंतु वह अभी तक चालू नहीं हो पाया है.
इस मौके पर समाजसेवी रमेश बालमुचू और अधिवक्ता महेंद्र जामुदा ने कहा कि ग्रामीणों की सभी समस्याओं को जिला प्रशासन और सरकार तक पहुंचाया जाएगा. वे उपायुक्त को लिखित आवेदन देकर जल्द से जल्द समाधान की मांग करेंगे.
ग्राम सभा में प्रधान तमसोय, गोविंद तुबिद, हरीश तामसोय, अर्जुन बोयपाई सहित कई ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित थे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
