चाईबासा /Jayant Pramanik: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ प्रखंड में सोमवार को महापर्व छठ के चार दिवसीय अनुष्ठान का आज तीसरा और विशेष दिन है. छठ महापर्व करने वाले व्रतियों ने छठ घाटों पर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया. इस दौरान सोनूआ के संजय नदी के मधुपुर, महुलडीहा छठ घाटों पर आस्था का श्रद्धालुओं का उमड़ पड़ा भीड़.

अर्घ्य के दौरान छठ व्रती हाथों में फल और प्रसाद से भरा दउरा-सूप लेकर भगवान भास्कर की उपासना की. छठ महापर्व के अंतिम दिन उदीयमान सूर्य और छठी मईया को उषाकालीन अर्घ्य अर्पित करने के साथ चार दिवसीय इस पर्व का समापन हो जायेगा. पूजा अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण कर छठ व्रती पारण करेंगे और अपना 36 घंटे का कठोर निर्जला उपवास समाप्त करेंगी.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
