चाईबासा: गुरुवार दोपहर करीब दो बजे मनोहरपुर प्रखंड के चिरिया ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत बिनुआं गांव में घरेलू विवाद के दौरान एक बेटे ने अपनी मां की पीट- पीटकर हत्या कर दी. मृतका की पहचान मुक्ता पूर्ति (45 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी बेटा चोकरो पूर्ति (25 वर्ष) बताया जा रहा है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार मां और बेटे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसी दौरान आरोपी बेटे ने गुस्से में आकर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में महिला को मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.
पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया गया है. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है.

