चाईबासा/ Jayant Pramanik जिले के मनोहरपुर प्रखंड के रायडीह गांव में मंगलवार की दोपहर करीब 3 बजे तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान अमित सुरीन (32) के रूप में हुई है. मृतक के पिता कोलंबस सुरीन ने बताया कि मंगलवार दोपहर अमित अपनी छोटी बहन के साथ घर के बगल स्थित तालाब में नहाने गया था. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया. घटना देख उसकी छोटी बहन ने घर पहुंचकर परिजनों को सूचना दी.

परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे तालाब से बाहर निकाला और तत्काल मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. इधर घटना के बाद मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल है.

विज्ञापन
