चाईबासा: कड़ाके की ठंड के बीच चाईबासा के JMP चौक रेलवे ओवरब्रिज पर दो ट्रेलर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई. इस भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसा इतना भयावह था कि ट्रेलर के कई पुर्जे सड़क पर बिखर गए और टक्कर की आवाज दूर- दूर तक सुनाई दी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे में शामिल एक ट्रेलर का चालक छपरा, बिहार का निवासी बताया जा रहा है. चालक कोलकाता से माल लेकर चाईबासा आया था और यहां माल खाली करने के बाद वापस लौट रहा था. इसी दौरान ओवरब्रिज पर सामने से आ रहे दूसरे ट्रेलर से उसकी आमने- सामने टक्कर हो गई.
टक्कर के बाद दोनों वाहनों को भारी क्षति पहुंची. हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया. पूरे मामले की जांच की जा रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

