चाईबासा/ Jayant Pramanik 9 अगस्त को मनाए जाने वाले विश्व आदिवासी दिवस को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के युवा मोर्चा और एसटी. मोर्चा की एक संयुक्त बैठक रविवार को चाईबासा के कचहरी तालाब परिसर में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजय कुमार महतो ने की, जबकि संचालन एसटी. मोर्चा के जिला अध्यक्ष बुआए बिरूली ने किया.

इस बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष एवं डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो द्वारा यथार्थ कुमार महतो को केंद्रीय कार्यकारी सदस्य बनाए जाने की घोषणा की गई. इस अवसर पर सभी सदस्यों ने यथार्थ महतो का माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं.
अपने संबोधन में यथार्थ कुमार महतो ने कहा कि इस बार विश्व आदिवासी दिवस पार्टी की ओर से एक नए अंदाज़ में मनाया जाएगा. कार्यक्रम को जनसहभागिता के साथ सफल बनाने के लिए कई निर्णय लिए गए. इसमें प्रमुख रूप से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा.
इसके लिए एक आयोजक मंडली का गठन किया गया, जिसमें—
अध्यक्ष: बुआए बिरूली, सचिव: संजय कुंकल, कोषाध्यक्ष: विमल भंज, संरक्षक: महेंद्र जामुदा, संजय देवगम, हीरालाल हेंब्रम एवं रमेश जेराई को बनाया गया है.
*सदस्यों को जिम्मेदारियां इस प्रकार दी गईं*
स्थान चयन: संजय कुंकल, अधिवक्ता संजय देवगम, प्रचार-प्रसार: डेविड सिंह कलुन्डिया, अनुमति व निमंत्रण पत्र: अधिवक्ता महेंद्र जामुदा, निमंत्रण पत्र वितरण: मनीष कलुन्डिया, अजय देवगम, भोजन व्यवस्था: श्याम कारवां, शुरू बानरा, नीतिमा कुई, अभिनंदन दायित्व: अजय कुमार महतो
*बैठक में मौजूद प्रमुख सदस्य*
बैठक में महेंद्र जामुदा, राजेश देवगन, अनिल महतो, विकास पाडेया, श्याम करवा, अजय पूर्ति, नीतिमा कुई, अजय देवगन, अर्जुन मालवा, हीरालाल हेंब्रम, निरंजन तांती, महानायक सुंडी, रमेश बालमुचू एवं अन्य मौजूद रहे. सभी ने एकजुट होकर विश्व आदिवासी दिवस को भव्य और प्रभावशाली रूप से मनाने का संकल्प लिया.

