चाईबासा/ Jayant Pramanik झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा के तहत बुधवार को सोनुआ प्रखंड के दो केंद्रों पर हिंदी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. कुल 816 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 808 छात्रों ने परीक्षा दी, जबकि 8 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.

राज्य संपोषित +2 हाई स्कूल, सोनुआ केंद्र पर 541 में से 535 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 6 अनुपस्थित रहे. वहीं बालक मध्य विद्यालय, सोनुआ केंद्र पर 275 में से 273 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 2 अनुपस्थित रहे.

परीक्षा में प्रखंड के 11 विद्यालयों के छात्र- छात्राओं ने भाग लिया. इनमें कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सोनुआ, मॉडल स्कूल सोनुआ, प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय सोनुआ, उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोबिंदपुर, रखासाई, हांडीमारा, पांसुआ, पीएम श्री उच्च विद्यालय लोंजो, उच्च विद्यालय महुलडीहा, एसएस हाई स्कूल गुदड़ी और झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय गुदड़ी के विद्यार्थी शामिल रहे.
शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए अंचल अधिकारी अनुज टेटे ने दोनों परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा- निर्देश दिए.

