चाईबासा: सोनुआ पुलिस ने शनिवार सुबह एनएच-320डी पर सोनुआ-चक्रधरपुर मुख्य सड़क के बेगुना के पास कार्रवाई करते हुए अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर की ट्रॉली जब्त की. पुलिस के पहुंचने से पहले ट्रैक्टर का चालक इंजन लेकर फरार हो गया. पुलिस ने जब्त ट्रॉली को सोनुआ थाना परिसर में रखा है.


पुलिस ने मामले की सूचना जिला खनन विभाग को दे दी है. साथ ही आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है. बताया जा रहा है कि अवैध बालू परिवहन के दौरान पुलिस की छापेमारी की भनक लगने पर चालक ट्रैक्टर की ट्रॉली छोड़कर इंजन लेकर मौके से फरार हो गया.
ज्ञात हो कि एनजीटी के प्रावधान लागू होने और पुलिस की लगातार कार्रवाई के बावजूद गुदड़ी और गोइलकेरा क्षेत्र में कारो नदी के अवैध बालू घाटों से बालू का अवैध उठाव और परिवहन जारी रहने की शिकायतें सामने आती रही हैं. बताया जाता है कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली चक्रधरपुर और कराईकेला क्षेत्र की ओर भेजे जाते हैं.
पुलिस द्वारा जब्त ट्रॉली के संबंध में खनन विभाग की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है.
रिपोर्ट. जयंत प्रमाणिक

