चाईबासा: जिले के गुदड़ी प्रखंड के सैदवा आंगनवाड़ी में सोमवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. यह कार्यक्रम झारखंड नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी द्वारा कराया गया.

विज्ञापन
इसका उद्देश्य कृषि क्षेत्र में ऊर्जा संरक्षण के प्रति किसानों और अन्य हितधारकों को जागरूक करना था.
कार्यक्रम में जिला से आए ट्रेनर शुमेल नाजिर और कौशल कुमार ने प्रशिक्षण दिया. उन्होंने किसानों और ग्रामीणों को कृषि में ऊर्जा बचत के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी.
मौके पर कंचन घाटी फेड किसान उत्पादक कंपनी के सीईओ हरि महतो, अध्यक्ष विश्वनाथ खंडायित, निरल सिंह, राजेन्द्र वानरा, बीटीएम अजीत भुइंया समेत कई किसान उपस्थित थे.

विज्ञापन
