चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ प्रखंड स्थित चेकनाका दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार को श्री श्री सार्वजनिक आदि दुर्गा पूजा समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता शिव चरण प्रधान ने की. इस दौरान आगामी दुर्गा पूजा- अर्चना की तैयारी को लेकर समिति का पुनर्गठन किया गया. सर्वसम्मति से आलोक कुमार प्रधान को अध्यक्ष, अरूप कुमार प्रधान को उपाध्यक्ष, अशोक कुमार साहू को कोषाध्यक्ष, प्रबीर कुमार प्रधान को सचिव और अशोक साहू को उपसचिव के रूप में चयनित किया गया.

बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई. सभी सदस्यों ने पूर्व में समिति के सचिव रह चुके स्वर्गीय सत्यनारायण प्रधान और स्वर्गीय खिरोध प्रधान को याद करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा.
इस अवसर पर अरमेंद्र कुमार प्रधान, नवदीप कुमार प्रधान, विकास चंद्र प्रधान, निहार महली, ब्रह्मानंद साहू, परेश चंद्र प्रधान, सुशांत कुमार महतो, धनेश्वर प्रधान, आशीष कुमार प्रधान सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे.

