चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ से कांवरियों का जत्था रविवार को बाबाधाम देवघर और अन्य तीर्थ स्थलों की यात्रा पर रवाना हुआ. कांवरिए सुल्तानगंज से गंगा जल उठाकर देवघर बाबाधाम में जलार्पण करेंगे. इसके बाद वे बासुकीनाथ में भी जलार्पण और पूजा- अर्चना करेंगे.

विज्ञापन
यात्रा के दौरान कांवरिए पश्चिम बंगाल के तारापीठ, मायापुर और दीघा स्थित जगन्नाथ मंदिर भी जाएंगे और पूजा- अर्चना करेंगे. वहीं सोनुआ से ही दूसरा जत्था गोईलकेरा के प्रसिद्ध महादेवशाल धाम में पूजा कर समीज आश्रम, मां बागचंडी, पंचमुखी बजरंगबली, सुग्रीव गुफा, गुमला के पालकोट शिव मंदिर, सिमडेगा के रामरेखा धाम और टांगीनाथ धाम का दर्शन करेगा.

विज्ञापन
