चाईबासा: जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के करलाजोड़ी गांव निवासी परमेश्वर पूर्ति से जीवन प्रमाण पत्र अपडेट कराने के नाम पर साइबर अपराधियों ने 16 लाख 92 हजार रुपये की ठगी कर ली. पीड़ित ने 13 नवंबर 2025 को थाना में आवेदन दिया था, जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया.

विज्ञापन
सदर एसडीपीओ बहामन टूटी ने शुक्रवार क़ो बताया कि सबसे पहले साइबर टोल फ्री नंबर 1930 पर कॉल कर सभी विवादित बैंक खातों को होल्ड कराया गया. तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और अन्य जांच प्रक्रियाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने देवघर निवासी नसीम अंसारी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस मामले में आगे की पूछताछ और साइबर नेटवर्क की कड़ी तक पहुंचने के लिए जांच जारी रखे हुए है.

विज्ञापन
