पश्चिमी सिंहभूम: जिले से नेपाल भेजे गए बच्चों के मामले में एक और बड़ी जानकारी सामने आई है. नेपाल के श्री नमोबुद्ध बौद्ध धर्म ध्यान और शिक्षण केंद्र में भेजे गए चार और बच्चे आज वापस चाईबासा लौट आए. कुछ दिन पहले इस केंद्र से छह बच्चे रात के समय भाग निकले थे, जिनमें से दो बच्चे किसी तरह अपने गांव पहुंच गए थे जबकि चार बच्चे नेपाल पुलिस की गिरफ्त में आ गए थे.

परिजनों के नेपाल पहुंचने के बाद आज इन चारों बच्चों को वापस लाया गया. लौटे बच्चों में रांगामाटी गांव के तीन और सैतवा गांव का एक बच्चा शामिल है. मामले में बच्चों के परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर चाईबासा मुफ्फसिल थाना में ह्यूमेन ट्रैफिकिंग का मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है. पुलिस ने आज वापस आए बच्चों और उनके परिजनों से कई घंटे तक पूछताछ कर पूरी घटना की जानकारी ली.
एसडीपीओ बहामन टूटी ने बताया कि रांगामाटी गांव के बाकी छह बच्चों को भी नेपाल से वापस लाने की प्रक्रिया जिला प्रशासन द्वारा शुरू कर दी गई है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है और बच्चों को नेपाल भेजे जाने की पूरी श्रृंखला का खुलासा करने के लिए पुलिस लगातार काम कर रही है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
