चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला शतरंज संघ की ओर से आयोजित पांच दिवसीय रुंगटा सीमेंट ऑल इंडिया ओपन फिडे रेटिंग चेस चैंपियनशिप का शुभारंभ बुधवार को कोल्हान रेंज के डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने दीप प्रज्वलित कर किया. यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की गई है, जिसमें नौ राज्यों से कुल 345 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिनमें से 172 रेटेड खिलाड़ी हैं.

कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में चाईबासा एसडीपीओ बहामन टुटी, संघ के संरक्षक दीपेंद्र प्रसाद साव, नितिन प्रकाश, डॉ. विजय मुंधड़ा, पवन खिरवाल, अनिल खिरवाल, संघ के अध्यक्ष मुकुंद रूंगटा और महासचिव बसंत खंडेलवाल उपस्थित थे.
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. उन्होंने कहा कि इस प्रकार की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने का मंच प्रदान करती हैं. इसी बुनियाद पर देश के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करते हैं.
उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि खेल में अनुशासन और निरंतर अभ्यास सफलता की कुंजी है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
