चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिम सिंहभूम जिला परिषद सभागार में दो दिवसीय पेसा कानून 1996 से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह प्रशिक्षण पंचायतों के अनुसूचित क्षेत्रों में ग्राम सभा के अधिकार एवं जिम्मेदारियों को लेकर आयोजित किया गया था.

पंचायती राज विभाग, झारखंड सरकार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में अग्रणी कार्य करने वाले निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों एवं पारंपरिक लीडरों को पेसा अधिनियम की विस्तृत जानकारी दी गई.
मास्टर ट्रेनर सुशांत कुमार और जयश्री कुंकल ने पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया. कार्यक्रम में मौजूद जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने सभी प्रशिक्षण प्राप्त लीडरों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया. उन्हें निर्देश दिया गया कि वे अपने- अपने प्रखंड, पंचायत और ग्रामों में पेसा अधिनियम की जानकारी का प्रचार- प्रसार करें ताकि आम ग्रामीणों को भी उनके अधिकारों की जानकारी मिल सके. इस अवसर पर सभी प्रखंडों के प्रमुख, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य और ग्राम मुंडा उपस्थित रहे. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्राम सभा को सशक्त बनाना और ग्रामीण लोकतंत्र को मजबूत करना था.

