चाईबासा/ Jayant Pramanik जिले के सोनुआ प्रखंड के पोड़ाहाट और बोयकेड़ा पंचायत भवन में सोमवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पोड़ाहाट पंचायत में 99 लाभुकों को अबुआ स्वास्थ्य कार्ड और 63 लाभुकों को आयुष्मान कार्ड का लाभ मिला. वहीं, अबुआ आवास के लिए 144 आवेदन, मुख्यमंत्री पशुधन योजना के लिए 15 आवेदन, मइंया सम्मान योजना के लिए 45 आवेदन, सर्वजन पेंशन योजना के लिए 18 आवेदन और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के कई आवेदन भी जमा किए गए.

बोयकेड़ा पंचायत में 57 लाभुकों को अबुआ स्वास्थ्य कार्ड मिला. इसके अलावा अबुआ आवास के लिए 115 आवेदन, मुख्यमंत्री पशुधन योजना के लिए 31 आवेदन, मइंया सम्मान योजना के लिए 64 आवेदन, सर्वजन पेंशन योजना के लिए 8 आवेदन और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के कई आवेदन जमा किए गए. मौके पर एलआरडीसी के के मुंडू ने शिविर का जायजा लेते हुए कर्मियों को दिशा-निर्देश दिए.

कार्यक्रम में बीडीओ सोमनाथ उराँव, सीओ अनुज टेटे के साथ पंचायत सेवक, रोजगार सेवक और कई विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे.


