बोकारो: जिले के पेटरवार थाना अंतर्गत बुंडू पंचायत में संदिग्ध आतंकी अशहर दानिश के पैतृक घर पर मंगलवार को सन्नाटा छाया रहा. जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आतंकी रांची के तबारक लॉज में रहकर पढ़ाई कर रहा था, जबकि उसका मूल निवास बोकारो जिले में है. पुलिस ने उसके कब्जे से केमिकल हथियार और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की है.

आतंकी के पैतृक घर पर कोई मौजूद नहीं था. पड़ोसियों ने बताया कि उसका परिवार बोकारो में रहा करता था. पिता मजहरूल हसन तेनुघाट कोर्ट में वकील हैं, मां शिक्षिका हैं और छोटा भाई पटना में पढ़ाई कर रहा है. पूरे घर में चुप्पी और सन्नाटा देखा गया. पड़ोसियों ने कोई टिप्पणी करने से मना कर दिया.
बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने कहा कि संदिग्ध आतंकी रांची में ही पकड़ा गया है और अभी तक बोकारो से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी नहीं मिली है. यदि भविष्य में कोई संदिग्ध गतिविधि सामने आती है तो पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी.
हरविंदर सिंह (एसपी- बोकारो)

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
