बोकारो: मोहम्मद साहब पर बोकारो जिला के बेरमो निवासी रामकिंकर पांडे द्वारा सोशल मीडिया पर किए गए विवादित पोस्ट को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में आक्रोश फैल गया. गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोग बेरमो थाना परिसर के बाहर एकत्र हुए और इस दौरान “सर तन से जुदा” जैसे विवादित नारे लगाए गए.

मामले की गंभीरता को देखते हुए बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि नारेबाजी में शामिल छह लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है. एसपी ने कहा कि जब आरोपी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही थी, उस समय इस तरह के विवादित नारे लगाना बिल्कुल अनुचित है.
उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून- व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बोकारो एसपी ने चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी तरह की उकसाऊ नारेबाजी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

