बोकारो: थर्मल डीवीसी के स्क्रैप घोषित 630 मेगावाट बी पावर प्लांट की बंद पड़ी चिमनी को गिराने का कार्य किया गया. इसी क्रम में दो नंबर यूनिट की चिमनी को जेसीबी की मदद से सफलता पूर्वक ध्वस्त कर दिया गया. यह कदम सुरक्षा मानकों के तहत उठाया गया ताकि पुराने ढांचे से किसी भी प्रकार का खतरा न रहे.

जानकारी के अनुसार वर्ष 1992 में बने इस पावर प्लांट को वर्ष 2020 में बंद कर दिया गया था. हैदराबाद स्थित राधा स्मेल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को इस प्लांट को ध्वस्त करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. कंपनी चरणबद्ध तरीके से सभी पुराने ढांचों को हटाने का कार्य कर रही है.
देखें video

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
