बोकारो: बीते 17- 18 अगस्त की रात नावाडीह थाना क्षेत्र के बिरनी गांव में धनेश्वर साहू के घर में हुई डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस घटना में शामिल छह डकैतों को एसआईटी टीम ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, एक कार्बाइन टाइप का देशी कट्टा, छह गोली, 10 ग्राम गला हुआ सोना, 470 ग्राम गलता हुआ चांदी और एक स्कॉर्पियो बरामद की गई है. साथ ही सोना- चांदी खरीदने वाले नावाडीह के सोनार को भी गिरफ्तार किया गया है.

एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि गिरोह का मास्टरमाइंड धनबाद के भूली का रहने वाला विक्रम कुमार है. उसके साथ धर्मेंद्र राय, रवि कुमार महतो, हाशिम शेख, किसान पंडित समेत अन्य सहयोगी शामिल थे. पुलिस के अनुसार इन डकैतों से जेवर की खरीदारी नावाडीह के मुकेश सोनार द्वारा की जाती थी.
एसपी ने जानकारी दी कि गिरोह के सदस्यों ने 25 जुलाई को धनबाद के ईस्ट बसुरिया थाना क्षेत्र और पिछले वर्ष अक्टूबर महीने में नावाडीह थाना क्षेत्र में भी डकैती की घटना को अंजाम दिया था. इन मामलों का खुलासा अब तक नहीं हो पाया था. पुलिस ने बताया कि यह गिरोह पूरी तरह से प्रोफेशनल है और केवल डकैती की वारदात को ही अंजाम देता है.
गिरोह का सरगना विक्रम कुमार के खिलाफ धनबाद के कतरास और तेतुलमारी थाना क्षेत्र में तीन मामले पहले से दर्ज हैं. वहीं हाशिम शेख पर बोकारो के नावाडीह और चंदनकियारी थाना क्षेत्र में मामला दर्ज है. फिलहाल गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
