गया (Pradeep Kumar Singh) नगर निकाय चुनाव के मतों की गिनती का कार्य शहर के गया कॉलेज के प्रांगण में हो रहा है. जैसे- जैसे परिणाम आ रहे हैं, वैसे- वैसे विजयी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा हो रही है. इसी क्रम में बोधगया नगर परिषद के वार्ड संख्या 1 से ऋतुराज की वार्ड सदस्य पद से जीत हुई है.

विज्ञापन
विजयी प्रत्याशी ऋतुराज ने कहा कि जीत का श्रेय आम जनता एवं अपने समर्थकों को देते हैं. जिनकी वजह से हमारी जीत हुई है. उन्होंने कहा कि 398 मतों से हमारी जीत हुई है. हमारी प्राथमिकता क्षेत्र में विकास करना होगी. क्षेत्र में नली-गली, पेयजल से लेकर जितने भी कार्य हमसे हो सकेंगे, वह हम करेंगे. साथ ही जनता की मदद के लिए हमेशा तैयार करेंगे.
बाइट
ऋतुराज (विजयी प्रत्याशी)

Exploring world
विज्ञापन
